itm3-2.jpg

CAT

औद्योगिक सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबंधन (पी जी डी आई एस ई एम) में दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा प्रति वर्ष आयोजित की जाती है । यह परीक्षा भारतीय प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित की जाती है । इस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया का यह प्रथम चरण है । सामान्य प्रवेश परीक्षा अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, मुंबई, पुणे, बैंगलोर, चेन्नई, कोची, तिरुचिरापल्ली, विजयवाड़ा, कोलकता, भुवनेश्वर, गौहाटी, हैदराबाद, जमशेदपुर, नागपुर, पटना, लखनऊ, चंडीगढ़ एवं दिल्ली में आयोजित होती है ।

सामान्य प्रवेश परीक्षा उम्मीदवार की योग्यता एवं निश्चित समय के भीतर उसके कौशल के परीक्षण के लिए तैयार की गई अनेक विकल्पों की लिखित परीक्षा होती है । सामान्य प्रवेश परीक्षा कोई प्रतिभा परीक्षा नहीं होती यह केवल ऐसा इंगित करती है कि जो व्यक्ति पाठ्यक्रम में प्रवेश चाहता है क्या वह ठीक तरह से करने के लिए आवश्यक योग्यता रखता है । यह परीक्षा उम्मीदवार की सामान्य विद्वता की योग्यता का भी पता लगाती है ।

सामान्य प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों को एक स्कोर कार्ड दिया जाता है । जिसमें उनका खंडवार एवं समग्र निष्पादन दिया जाता है । सामान्य प्रवेश परीक्षा के स्कोर कार्ड में कोई निरपेक्ष या वास्तविक स्कोर नहीं दिया जाता है बल्कि एक कौशल परीक्षा होने के कारण यह विद्यार्थियों को एक संबंधित पैमाने पर ग्रेड देता है । यह स्कोर दो प्रपत्रो में प्रस्तुत किया जाता है । प्रतिशत स्कोर एवं हर खंड और समग्र परीक्षा का प्रतिशतता स्कोर । प्रतिशत स्कोर उम्मीदवार द्वारा प्राप्त स्कोरों का सामान्य प्रतिशत दर्शाता है । यह स्कोर प्रदर्शन का सापेक्ष तरीका है । यह वास्तविक प्रतिशत स्कोर नहीं होता । प्रतिशतता विद्यार्थियों के कुल विद्यार्थियों में से सापेक्ष निष्पादन स्थिति दर्शाता है जो सामान्य प्रवेश परीक्षा में भाग लिए थे ।

पी जी डी आई एस ई एम में चयन सामान्य प्रवेश परीक्षा में निष्पादन, समूह परिचर्चा, विद्वता उपलब्धियों एवं कार्य अनुभव को उचित अंक देते हुए व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होता है । सामान्य प्रवेश परीक्षा में वस्तु परक, सामान्य कौशल, तर्क शक्ति, व्यापक विचार एवं अंग्रेजी भाषा जैसे क्षेत्रो में प्रबंधन में स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए किसी व्यक्ति के प्रवेश की योग्यता के मूल्यांकन का माध्यम होता है ।

सामान्य प्रवेश परीक्षा क्यों ? - Why CAT ?

ए आई सी टी ई द्वारा दिशा निर्देश : उच्चतम न्यायालय के १४ अगस्त २००३ और ३१ अक्टूबर २००२ के निर्णयों के अनुसरण में और मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा निर्धारित नीतिगत ढाचे के संबंध में ए आई सी टी ई ने देश में एम बी ए कार्यक्रमो में प्रवेश के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा पर निम्न दिशा निर्देश बनाए है ।

एम बी ए / पी जी डी बी एम (या समकक्ष) कार्यक्रमो के लिए प्रवेश अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा । वर्ष २००७-०८ के लिए प्रवेश पॉच अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षाओं में से किसी एक के आधार पर किया जाएगा । जैसे सामान्य प्रवेश परीक्षा (भारतीय प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित), जे एम ई टी, एम ए टी, ए टी एम ए एवं एक्स ए टी ।

नीटी ने सामान्य प्रवेश परीक्षा चुना है । पी जी डी आई एस ई एम नीटी का प्रबंधन कार्यक्रम है जो एक एम बी ए / पी जी डी बी एम के समकक्ष पाठ्यक्रम है अतएव पी जी डी आई एस ई एम में सामान्य प्रवेश परीक्षा के जरिए होगा ।

 
वर्तमान छात्र
 
भावी छात्र
 
पूर्व छात्र

g3

1)   NAA

2)   Upcoming events

3)   Event gallery

 
कंपनियां
 
शिक्षक