ALW_0186.JPG

चयन

 

सभी इंजीनियरी के विद्यार्थी जिन्हें प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई हो और गेट (GATE) में जिनका स्कोर ८५ प्रतिशत और उससे अधिक हो वे PGDIE कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। समसामयिक विश्व में प्रभावी संचार कौशल की आवश्यकताआें को ध्यान में रखते हुए नीटी प्रवेश परीक्षा क्रियाविधि के भाग के रुप में समूह परिचर्चा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार का प्रयोग करती है । चयन की कसौटी गेट (GATE)  के प्रतिशत स्कोर, समूह परिचर्चा और प्रत्येक को दिए गए समुचित साक्षात्कार के स्कोर पर आधारित होती है ।

सीटें

कुल ९० सीटें उपलब्ध हैं। उम्मीदवार की उपयुक्तता के अधीन इनमें से अनुसूचित जाति के लिए १५ प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए ७.५ प्रतिशत और शारीरिक रुप से विकलांग / डिसेबल उम्मीदवारों के लिए ३ प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं । इसके अलावा  उद्योग के प्रायोजित, QIP एवं सैन्य सेवाआें के उम्मीदवारों के लिए सीटें उपलब्ध हैं । इन श्रेणियों के उम्मीदवारो को इंजीनियरी / प्रौद्योगिकी में प्रथम श्रेणी (अ.जा./ अ.ज.जा. उम्मीदवारो के लिए ५५ प्रतिशत) और संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो वर्षो का अनुभव अनिवार्य है ।

 

        

शुल्क की संरचना

चयन की संपुष्टि होने पर पहले वर्ष का शुल्क देय होगा । शुल्क का विवरण नीचे दिया गया है :

शिक्षण शुल्क                                                                     : ७५,०००/-

छात्रावास के कमरे का किराया @रुपए, १५००/- मासिक       : १८,०००/-

दूसरे वर्ष का शुल्क १५ जून से पहले अदा करना होगा ।

प्रायोजित उम्मीदवारो को प्रवेश के दिन या उसके पहले संपूर्ण पाठ्यक्रम का शुल्क जमा करना होगा ।

इसके अलावा विद्यार्थियों को चयन की पुष्टि होने पर निम्न राशि जमा करनी अपेक्षित है ।

सुरक्षा जमा (संस्थान की सुविधाएं)                                        : ८,०००/-

सुरक्षा जमा (छात्रावास)                                                         : ३,०००/-

सुरक्षा जमा (मेस)                                                                 : ३,०००/-

अग्रिम मेस प्रभार                                                                  : १५,००/-

नीटी के भूतपूर्व विद्यार्थी संघ की सदस्यता                               : ३,०००/-

* शुल्क एवं अन्य प्रभार परिवर्तन के अधीन होंगे।

शिक्षण सहायता

पी जी डी आई ई (PGDIE) के प्रत्येक छात्रों को ५,०००/- रुपए मासिक शिक्षण सहायता एवं ५,०००/- रुपए प्रतिवर्ष कंटिंजेंसी ग्रांट मिलता है ।

 शिक्षण सहायता लेने वाले प्रत्येक पी जी डी आई ई (PGDIE)  विद्यार्थी को संस्थान द्वारा उसे सौंपा गया प्रति सप्ताह ८-१० घंटा शिक्षण एवं अनुसंधान गतिविधियॉ करनी होंगी ।

विद्यार्थियो को क्रमश: दूसरे सत्र एवं तीसरे सत्र में शिक्षण सहायता जारी रखने में पात्र होने के लिए पहले एवं दूसरे सत्र की परीक्षाआें में प्रथम या CGPA / ग्रेड का समकक्ष ग्रेड प्राप्त करना होता है ।

 

        

ब्रोशर एवं आवेदन पत्र जारी करना २५, फरवरी २०

गेट (GATE) स्कोर के साथ पूरा भरा हुआ आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख ४, अप्रैल २०

समूह परिचर्चा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार    ९-११, मई २०

कक्षाआें का प्रारंभ होना        २३, जून २०

 
वर्तमान छात्र
 
भावी छात्र
 
पूर्व छात्र

g3

1)   NAA

2)   Upcoming events

3)   Event gallery

 
कंपनियां
 
शिक्षक