frame copy.jpg

प्रेरणा

व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणा नीटी का तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव है । आज से एक दशक से पूर्व प्रेरणा ने व्यवसाय की सफलता का उत्सव मनाने एवं संजोए रखने के लिए भारतीय उद्योग एवं विद्यार्थी समुदाय के साहसी प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाया । कई वर्षो में यह एक व्यापक बा-स्कूल इवेंट बन गया है । जो प्रबंधन के हर क्षेत्र में फैला है । इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए www.prerana.nitie.net  पर संपर्क करें ।

                                  

 

 पे्ररणा २००७ इसके पहले के आयोजनों से बृहत्तर एवं बेहतर होगा । यह कार्यक्रम २ से ४ नवम्बर २००७ को आयोजित किया जाएगा । आशा है कि यह देश में सर्वोत्तम बी स्कूल विद्यार्थियों के सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा होगी ।

इस समारोह के कुछ विवरण नीचे दिए गए है ।

  • प्रेरणा व्यावसायिक सम्मेलन : संबंधित मुद्दो पर चर्चा करने के लिए देश के सर्वाधिक प्रभावशाली नागरिको का एक फोरम ।
  • प्रेरणा ग्रीष्मकालीन परियोजना प्रतिस्पर्धा : प्रेरणा का महत्वपूर्ण समारोह । इसमें बी स्कूल विद्यार्थियों के इटर्नशिप अनुभव का वर्णन किया जाता है । यह प्रबंधन के ५ विभिन्न आयामों के लिए खुला है नामत: एस सी एम, सूचना प्रौद्योगिकी, विपणन, वित्त पोषण एवं मानव संसाधन ।
  • प्रेरणा व्यावसायिक प्रश्न मंच : भारत के प्रमुख बी स्कूलो एवं कॉर्पोरेट के महारथी नीटी के मनोरम वातावरण में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते है ।
  • सृजन : कंपनी के पदधारियों, उद्यमियों एवं शैक्षणिक समुदाय द्वारा मूल्यांकन किए जाने वाले सृजन में विपणन में औद्योगिक समस्याओं, सूचना प्रौद्योगिकी, एस सी एम एवं इक्विटी अनुसंधान शामिल है ।
  • मस्तिष्क : प्रेरणा की ऑन लाईन खेल ।
  • मुंबई मास्टर प्लॉन : भारत का युवा मुंबई,हमारे देश की वाणिज्यिक राजधानी की नागरी संरचना को सुधारने के लिए व्यावहारिक हल का सुझाव देता है ।
  • लॉच पैड : ब्रांड प्लॉन स्पर्धा किसी कंपनी के विश्लेषण का एक मौका होता है और इसकी पूर्व तैयारियों के आधार पर उत्पाद लॉच किया जाता है ।
  • सिटा डे ला प्रेरणा : जीवन के विभिन्न क्षेत्रो से सफल व्यक्तियों को एक साथ लाना । इससे चुनौतियों, बलिदानों एवं शिक्षा में अंतरदृष्टि मिलती है जो उनके सफलता की कहानी का हिस्सा होती है ।
  • माइलस्टोन २००९ : रणनीति संबंधी खेल जो वर्ष, २००९ में देश में बैंकिंग क्रांति पर संकेंद्रित है ।
  • अतिथि : विश्व के पर्यटन मानचित्र पर कतिपय लोकेशन के लिए एक संपूर्ण ब्रांड योजना ।
  • इनफ्लेमर : भिन्नता सहित एक व्यवसाय योजना ।
  • एहसास : शेयर धारको की सम्पत्ति बढ़ाने और सामाजिक मूल्य बढ़ाने के लिए टी में किसी फर्म की सी एस आर पॉलिसी को डिजाइन करती है ।
  • इनफॉर्मल : शाम के समय प्रेरणा में एक खेल जिससे दिन भर की थकान के बाद मानसिक शांति मिलती है । 

''मस्तिष्क २००६ एक महान सफलता''

पूरे विश्व में इंटरनेट ने वास्तविक रुप से व्यवसाय की कार्यप्रणाली में क्रांति लाया है । देश के विभिन्न बी स्कूलो में मेधावी छात्रों के  बीच सेतु स्थापित की इच्छा को अभिस्वीकृति देने एवं उसके पोषण में नीटी के वार्षिक उत्सव प्रेरणा में मस्तिष्क बेहतरीन ऑनलाइन घटनाक्रम है ।

मस्तिष्क का उद्देश्य ऑनलाइन प्रबंधन सिमुलेशन के जरिए वास्तविक व्यावसायिक परिदृष्य में प्रबंधन के विद्यार्थियों की व्यावसायिक क्षमता का परीक्षण करना है । हम अपनी प्रतिष्ठा के अनुसार मस्तिष्क २००६ को २७ सितम्बर से १५ अक्टूबर तक कुछ सप्ताह के लिए अत्यधिक भीड़-भाड़ असीमित आनंद उपलब्ध कराकर जरुरत से ज्यादा उपयोगी बना दिए । इसमें हार्न ऑफ डाइलेमा, एच आर स्ट्रैट्स, इनवेस्टो फाइल, मार्क द मार्केट, लॉगवेयर एवं मस्तिष्क मोबाइल - पॉवर आफ एम जैसी खेल आयोजित किए गए।

इसके साथ सिर चकरा देने वाली सिमुलेशन खेलों के एक दिन बाद, प्रतिस्पर्धीयों ने अनेक उन्नयनकारी एवं आनंददायी अनौपचारिक खेलों का आनंद लिया । इस खंड में दैनिक सामान्य एवं दृष्य क्विज, ''खोज''- गूगल की सर्च गेम और आर्बिट फ्रैस आइडिया कंटेस्ट आयोजित किया गया । इन सबके साथ और इससे अधिक मस्तिष्क २००६ एक महान सफलता थी जिसमें पूरे विश्व के विभिन्न देशों से अनेक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।

 
वर्तमान छात्र
 
भावी छात्र
 
पूर्व छात्र

g3

1)   NAA

2)   Upcoming events

3)   Event gallery

 
कंपनियां
 
शिक्षक