टिफैक कोर (TIFAC Core), प्रौद्योगिकी सूचना अनुमान एवं मूल्यांकन परिषद्, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार तथा राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरी संस्थान (नीटी) मुंबई का एक संयुक्त कार्यक्रम है ।
विजन (Vision)
प्रतिस्पर्धा की होड़ एवं रणनीतिक प्रतिस्पर्धा जीतने में कॉर्पोरेट मैनिफेस्टो के रुप में सूक्ष्म एवं व्यापक एर्गोनामिक हलों को शामिल करते हुए और उपयुक्तता पर संकेन्द्रण करते हुए निर्माण एवं सेवा दोनों में लगे हुए उद्योगों एवं संगठनों को सेवाएं उपलब्ध कराना । जनशक्ति, कौशल एवं प्रौद्योगिकी के रुप में भारतीय उद्योग की आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए कोर (CORE )विश्व स्तर के हल उपलब्ध कराएगा ।
''बेहतर गुणवत्ता एवं उच्चतर उत्पादकता के लिए हम मेरुदंड का ध्यान रखते है ------ ताकि कार्य और अधिक मानवोचित हो सके''
फोकस (Focus)
टिफैक कोर (TIFAC Core) में सुविधाएं(Facilities)
एंथ्रोपोमेट्री आॅकड़ा आधार विकास, मनोवैज्ञानिक शारीरिक कार्यभार के मूल्यांकन, हाथ से सामग्री की हैंडलिंग के क्षेत्रों में अध्ययन (अनुप्रयुक्त अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श) की सुविधाओं के साथ इस समय नीटी के स्नातकोत्तर ब्लॉक में २५०० वर्ग फुट क्षेत्र में प्रयोगशाला बनाई गई है ।
इस समय प्रयोगशाला में निम्न महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हैं :-
EMG, EEG,ECG,EOG, ऑक्सीजन की खपत एवं कार्डियों रेस्पोरेटरी पैरामीटर, ट्रेडमील, साईकल एर्गोमीटर, एंट्रोपोमीटर, फोर्स प्लेटफार्म, ताप, उद्दीपन एवं प्रकाश तीक्ष्णता मीटर, पर्यावरण मापन यंत्र और साईकोमेट्रिक चैम्बर का मनोवैज्ञानिक शारीरिक मानीटर करना । जैसा कि उददेश्यों में बताया गया है यह केंद्र अलग ''केंद्र भवन'' (१५००० वर्ग फुट विल्ट-अॅप एरिया) में सेंटर की गतिविधियों के लिए अपनी नयी सुविधाएं स्थापित कर रहा है ।
प्रयोगशालाएं (Laboratories)

( काईनेसियोलॉजी प्रयोगशाला )

( बायोमेकेनिक्स प्रयोगशाला )
गतिविधियॉ - Activities
शैक्षणिक एवं अनुसंधान कार्यक्रम- Academic & Research Programmes
नोट
इस समय संस्थान के सभी कार्यक्रम स्नातकोत्तर डिप्लोमा है । यह संस्थान विश्वविद्यालय के दर्जे के लिए आवेदन कर रहा है। विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हो जाने के बाद ही मास्टर कार्यक्रम ऑफर किए जाएंगे ।