stairs copy.jpg

डब्बावाला

मुंबई के डब्बावालों से सीख

नीटी के विद्यार्थियों के लिए एक दिन का फिल्ड एसाइनमेंट

नीटी के लगभग २५० विद्यार्थी मंुबई के डब्बावालों के साथ उनके दैनिक मिशन से लॉजिस्टिक ड्राइविंग सीखेंगे । यह नीटी में प्रबंधन कार्यक्रम के मुख्य शैक्षणिक कार्य का एक हिस्सा है । इसी क्रम में कार्यक्रम के अंत में नीटी के विद्यार्थी उनसे व्यवसाय की केवल बारीकियॉ ही नहीं सीखेंगे बल्कि कक्षा के अध्यापन के हिस्से के रुप में लॉजिस्टिक से अपने कार्य के तरीकों में सुधार का सुझाव भी देंगे । यह कार्यक्रम मुंबई के डब्बावालों को नीटी के विद्यार्थियों द्वारा व्यावसायिक परामर्श उपलब्ध कराता है और बाद में सफल लॉजिस्टिक नेटवर्क का एक व्यावहारिक मामला अध्ययन उपलब्ध कराता है जिससे उनका सैद्धांतिक ज्ञान सॅवरता है ।

विद्यार्थियों की प्रतिभागिता

डब्बावालों के समग्र मार्गदर्शन के अंतर्गत निम्न गतिविधियों में सावधानी पूर्वक प्रेक्षण एवं उसमें लग जाना :

  • डब्बों पर मुद्रित कोडिंग को समझना ।
  • ग्राहकों से एवं ग्राहकों तक डब्बों को ले जाना, उनकी छॅटनी करना, डिलिवरी करना एवं जमा करना ।

विद्यार्थियों के लिए सीख

  • लॉजिस्टिक प्रबंधन : कोडिंग, जमा करना एवं वितरण करना ।
  • गुणवत्ता प्रबंधन : सिक्स सिगमा, डिलिवरी की विश्वसनीयता, ग्राहक संतुष्टि ।
  • व्यवसाय की अगुआई : सस्ती डिलिवरी, मूल्य निर्माण एवं उन्नयन ।
  • व्यक्गित अगुआई : समय प्रबंधन एवं बचनबद्धता ।
  • संगठन एवं प्रबंधन : फ्लैट आर्गेनाइजेशन, नेटवर्किंग एवं विकेंद्रीकरण ।
  • मानव संसाधन प्रबंधन

       - सहयोग, टीमवर्क, विश्वास, समानता ।

       - किसी तरह की कड़ाई नहीं ।

       - समुदाय आधारित भर्ती ।

       - सामान्य विश्वास, मूल्यों, नैतिकता का आदान-प्रदान ।

       - ड्रेस कोड का कड़ाई से अनुपालन ।

       - वफादारी एवं विश्वास उनका एकाधिकार है ।

       - नए प्रवेश कर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाता है ।

       - मालिक + कर्मचारी हर एक का पदनाम है ।

       - मुद्दों पर चर्चा के लिए तिमाही बैठकें ।

१.यह कार्यक्रम क्यों ? क्लास रुम में पारस्परिक पठन-पाठन कार्यक्रम से यह कार्यक्रम कैसे भिन्न है ?

हम @ nitie अंतर के लिए और विषय को सीखने के सर्वोत्तम तरीके का प्रयोग करते हैं :

पारंपरिक से सीख का तरीका - ''व्यवसाय करके सीखना''

२. इस कार्यक्रम के सीख के उद्देश्य क्या है ?

  • विश्व स्तर का व्यावसायिक अगुआ बनना ।
  • सैद्धांतिक अध्ययन एवं उद्योग की वास्तविकताओं के बीच अंतर को कम करना ।
  • ''स्ट्रीट स्मार्ट'' बनकर मूल्य निर्माण ।
  • ''संस्थान -उद्योग-बाजार'' से इस कार्यक्रम की संकल्पना की गई है जो यहॉ नीटी में अध्ययन का उत्कृष्ट उदाहरण है ।

३. इस कार्यक्रम के बारे में अनोखी चीजें क्या हैं ?

  • अध्ययन के लिए निम्न आवश्यक है : - दिमाग, मेहनत, अंतरात्मा एवं आत्मा १
  • ''कई चीजें कहना सरल और करना कठिन होता है । अतएव हमने इसे करने का निश्चय किया''
  • डब्बावालों के बारे में बहुत कुछ कहा सुना गया । हमने उनका दैनिक कार्य करने का निर्णय किया।
  • ''निष्पादन'' मुख्य बिंदु है ।
  • कार्य के प्रति सम्मान ।
  • उत्कृष्टता निर्मित करने के लिए ''चुपचाप'' ज्ञान के महत्व को समझना ।
  • लज्जा एवं भय जैसी व्यक्तिगत कमजोरियों को दूर करना ।
 
वर्तमान छात्र
 
भावी छात्र
 
पूर्व छात्र

g3

1)   NAA

2)   Upcoming events

3)   Event gallery

 
कंपनियां
 
शिक्षक